Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2022: टॉप 3 में पहुची लखनऊ सुपर जायंट्स टीम , पंजाब के शेर फिर हुए ढेर!

IPL 2022 में कुछ टीमें धीरे-धीरे अपनी बढ़त बनाती जा रही हैं और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के बेहद करीब पहुंच गई हैं. गुजरात और राजस्थान के बाद इसमें नाम जुड़ गया है लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) का। शुक्रवार 29 अप्रैल को लखनऊ ने पुणे में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 20 रनों से हराकर 2 अहम पॉइंट्स हासिल किए और अब 9 मैचों में 12 पॉइंट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल कर लिया है. लखनऊ की ये छठी जीत थी. वहीं टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सबसे मजबूत टीमों में से एक मानी जा रही पंजाब को 9 मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा, जिसने उसके आगे बढ़ने की उम्मीदों को झटका दिया। केएल राहुल की कप्तानी वाली इस टीम ने टूर्नामेंट में 6 मैच जीतने के साथ ही पॉइंट्स टेबल (IPL Points Table) में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।
Lk
गेंदबाजों के दबदबे वाले इस मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिडिल ऑर्डर की घोर नाकामी के बावजूद 153 रन का स्कोर खड़ा किया. ये स्कोर ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन बैटिंग के लिए मुश्किल साबित हो रही पिच पर ये भी पंजाब के लिए असंभव साबित हुआ, जिसे लखनऊ की और भी दमदार गेंदबाजी के सामने सिर्फ 133 रन ही बनाने का मौका मिला. इस तरह पंजाब ने जीत के साथ टॉप 5 में पहुंचने का मौका गंवा दिया. ये टीम अभी भी 8 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है।
* डबल हेडर से होगा बड़ा फेरबदल :
Lk
शनिवार को टूर्नामेंट में डबल हेडर का दिन है, जिसमें पहला मैच गुजरात और बैंगलोर का है. गुजरात जीतकर क्वालिफाई कर लेगी, जबकि अगर बैंगलोर जीतती है, तो उसके भी 12 पॉइंट्स हो जाएंगे और वह पांचवें से चौथे स्थान पर आ जाएगी. टीम का नेट रनरेट बेहद खराब है और यही कारण है कि वह ज्यादा बड़ी छलांग नहीं लगा सकती. वहीं, अगला मैच राजस्थान और मुंबई इंडियंस के बीच है. अगर गुजरात की हार होती है और फिर बाद में राजस्थान को जीत मिलती है, तो वह पहले स्थान पर आ जाएगी. दूसरी ओर, अपने सभी 8 मैच हार चुकी मुंबई की टीम पहली जीत हासिल करने की कोशिश करेगी।
* क्वालिफाई करेगी गुजरात टाइटंस :
मौजूदा सीजन के 42 मैच बीत जाने के बाद पहले स्थान पर अभी भी गुजरात टाइटंस है, जिसे हटा पाना मुश्किल साबित हो रखा है. गुजरात ने 8 मैचों में सिर्फ 1 हार देखी है और 14 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है. गुजरात का अगला मुकाबला अब शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ है और वहां जीत के साथ ही ये टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लेगी. दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स है, जिसके 8 मैचों से 12 पॉइंट्स हैं. राजस्थान और लखनऊ के बराबर पॉइंट्स हैं, 


Herald