Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2022: टॉप 5 में एक की नई एंट्री, KL Rahul का Jos Buttler से सीधा मुकाबला

IPL 2022 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में जॉस बटलर पहले नंबर पर हैं. उन्होंने अब तक खेले 7 मैच की 7 पारियों में 3 शतक के साथ 491 रन बनाए हैैं. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल दूसरे नंबर पर हैं और उन्होंने अब तक खेले 8 मैचों में 2 शतक के साथ 368 रन बनाए हैं. दोनों के बीच 123 रनों का फासला है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दस टीमों का दम देखने को मिल रहा है. लेकिन इस दमदार मुकाबले के बीच एक होड़ रनों की भी मची है. रनों की इस होड़ से अभिप्राय सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी से है. टूर्नामेंट में जो सबसे ज्यादा रन बनाएगा उसके सिर पर ऑरेंज टोपी होगी।
Kl rahul
फिलहाल ये टोपी राजस्थान के ओपनर जॉस बटलर (Jos Buttler) ने पहन रखी है. क्योंकि उन्हीं के सबसे ज्यादा रन है. केएल राहुल (KL Rahul) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक जड़कर नंबर दो पॉजिशन पर अपना दावा मजबूत कर लिया है. रनों की रेस में इन दो खिलाड़ियों के बीच सीधा मुकाबला है. और, फिलहाल जो फासला है वो इस सीजन इनके जमाए शतकों का ही है. बटलर ने IPL 2022 में अब तक 3 शतक ठोके हैं. वहीं केएल राहुल ने 2 शतक लगाए हैं. शतकों का यही अंतर दोनों के बीच रनों का भी अंतर है।
* तिलक वर्मा की हुई टॉप 5 में नई एंट्री :
सर्वाधिक रन बनाने वालों की टॉप 5 लिस्ट में एक नई एंट्री भी हुई है. ये एंट्री मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा के तौर पर है, जो फिलहाल चौथे स्थान पर हैं. मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन टूर्नामेंट में भले ही खराब चल रहा हो. लेकिन उसके बल्लेबाज तिलक वर्मा के बल्ले से रन बरस रहे हैैं. ऑरेंज कैप की लड़ाई में टॉप 5 में जगह बनाने वाले तिलक मुंबई इंडियंस के सबसे सफल बल्लेबाज हैं. उन्होंने अब तक खेले 8 मैचों में 272 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतकीय पारियां शामिल है।
* हार्दिक रनों की रेस में राहुल से पिछड़े :
जॉस बटलर से केएल राहुल भले ही अभी पीछे हों लेकिन उन्होंने गुजरात टाइंटस के कप्तान हार्दिक पंड्या को अब रनों की रेस में पीछे छोड़ दिया है. मुंबई इंडियंस से मुकाबले से पहले तक केएल राहुल रनों की होड़ में हार्दिक से पीछे थे. लेकिन इस मुकाबले के बाद अब वो आगे हैं. क्योंकि उनके और हार्दिक के बीत 73 रन का बड़ा फासला हो गया है. हार्दिक पंड्या ने अब तक खेले 6 मैचों में 295 रन बनाए हैं. जबकि राहुल के 368 रन हैं।


Herald