Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2022: पाकिस्तानी गेंदबाज अकेले 9 विकेट चटका कर बना मैच का हीरो, पंजाब किंग्स तक पहुंची दमदार प्रदर्शन की आंच!

पाकिस्तानी गेंदबाज (Pakistani Bowler) ने अपनी गेंदों का जादू इंग्लैंड में चलाया पर उससे मंत्रमुग्ध भारत में पंजाब किंग्स के कैंप में बैठा एक खिलाड़ी भी हुआ. पंजाब किंग्स (Punjab Kings) IPL का हिस्सा है. BCCI की T20 लीग में खेलती है ये टीम. पर जब पाकिस्तान के एक गेंदबाज ने आईपीएल (IPL) की पिच से दूर दमदार प्रदर्शन की नुमाइश की तो उसका असर पंजाब किंग्स के खिलाड़ी पर भी देखने को मिला। पंजाब किंग्स का वो खिलाड़ी कौन है? तारीफों के पुल उसने किस कदर बांधे ये जानने से पहले जरा उस पाकिस्तानी गेंदबाज के बारे में जानना जरूरी है. पाकिस्तान के उस गेंदबाज का नाम हसन अली है, जिन्होंने इंग्लैंड में खेले जा रहे काउंटी चैंपियनशिप के मैच में 9 विकेट झटक कर हड़कंप मचा दिया है। पाकिस्तानी गेंदबाज ने मैच में 9 विकेट अकेले उखाड़कर अपनी टीम की जीत का ताना-बाना बुना, जिसकी तारीफों के पुल बांधने में पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने कोई कोताही नहीं बरती।
* इस वजह से लिविंगस्टन ने की तारीफ
Ligston
मुकाबले में ग्लूस्टरशर ने पहले बल्लेबाजी की और उसकी पहली पारी 254 रन पर सिमट गई. जवाब में लंकाशर ने पहली पारी में 7 विकेट पर 556 रन बनाए और पारी घोषित की. ग्लूस्टरशर ने दूसरी पारी में भी सिर्फ 247 रन बनाए. नतीजा ये हुआ कि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब सवाल ये उठता है कि लियाम लिविंगस्टन ने हसन अली के प्रदर्शन की सराहना क्यों की? तो ऐसा इसलिए क्योंकि लिविंगस्टन भी काउंटी क्रिकेट में लैंकशर का प्रतिनिधित्व करते हैं. अब ऐसे में जब उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाज की बदौलत अपनी काउंटी टीम को जीतते देखा तो झट से उसके प्रदर्शन पर रिएक्ट किया।
* पाकिस्तानी गेंदबाज के प्रदर्शन का असर PBKS पर :
पाकिस्तानी पेसर हसन अली ने 9 विकेट कैसे झटके अब जरा ये देखिए. इसमें 6 विकेट उन्होंने मुकाबले के पहली पारी में लिए. जबकि बाकी के 3 विकेट दूसरी पारी में उखाड़े. असर ये हुआ कि उनकी टीम लैंकशर ये मुकाबला पारी और 57 रन के अंतर से जीत गई. लंकाशर ने इस मुकाबले में ग्लूस्टरशर को हराया. अब जब जीत इतनी बड़ी हो तो फिर कोई तारीफ करने को मजबूर क्यों ना हो. लिहाजा IPL में पंजाब किंग्स की ओर से खेल रहे लियाम लिविंगस्टन ने हसन अली के प्रदर्शन और लैंकशर को मिली जीत दोनों की तारीफ की।


Herald