Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब और बढ़ेगा IPL 2022 का रोमांच, BCCI ले सकता है बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क. BCCI अगले सप्ताह से जारी IPL 2022 में पूरे महाराष्ट्र के चार स्टेडियमों में 50 प्रतिशत दर्शकों की अनुमति दे सकता है। जानकारी के लिए बता दे की इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने शुरू में सभी चार स्थलों - मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम और ब्रैबोर्न स्टेडियम, नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे में महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में 25 प्रतिशत दर्शकों को ही अनुमति दी थी। 
BCCI
 रिपोर्ट्स के अनुसार IPL के टिकट भागीदार 'बुकमाईशो' ने मीडिया विज्ञप्ति में दावा किया, ''टिकटों की ब्रिक्री अगले मैचों के लिए लाइव है क्योंकि BCCI ने स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है, जो पहले 25 प्रतिशत तक सीमित थी जिससे पूरे भारत में कई और प्रशंसकों को स्टेडियम में IPL मैच लाइव देखने का अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा। '
महाराष्ट्र सरकार ने गुरूवार को फैसला किया कि दो अप्रैल से पूरे राज्य में कोरोना की सभी पाबंदियां हटा दी जायेंगी। जानकारी के लिए बता दे की कोरोना महामारी की स्थिति के कारण UAE में IPL 2020 संस्करण खेले जाने के बाद IPL 2022 भारत में वापस आयोजित हो रहा है और IPL 2021 का दूसरा हाफ भी वहीं आयोजित किया गया था। वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) और डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) ने प्रत्येक में 20 मैचों की मेजबानी की, ब्रेबोर्न स्टेडियम और एमएचसीए स्टेडियम प्रत्येक में 15 मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं, और प्लेऑफ के लिए स्थान बाद में तय किया जाएगा।


Herald