स्पोर्ट्स डेस्क। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल (Nathan Coulter-Nile) आईपीएल के 15वें सीजन से बाहर हो गए हैं। नाथन कुल्टर नाइल (Nathan Coulter-Nile) चोट से कारण लीग के 15वें सीजन में बाकी बचे मैचों में नहीं खेल पाएंगे। नाथन कुल्टर नाइल (Nathan Coulter-Nile) के बाहर होने से राजस्थान की टीम को तगड़ा झटका लगा है।

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने इस सीजन में अब तक तीन में से दो मैच जीते हैं।हालांकि, अभी तक राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने नाथन कुल्टर नाइल (Nathan Coulter-Nile) की रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। राजस्थान ने आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में कूल्टर नाइल को दो करोड़ रुपये में खरीदा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाथन कुल्टर नाइल (Nathan Coulter-Nile) के हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर होने के बाद कप्तान संजू सैमसन को बड़ा झटका लगा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम नाथन कुल्टर नाइल (Nathan Coulter-Nile) की जगह किसे टीम में शामिल करती है। राजस्थान की टीम अभी 3 मैचों में दो जीत और एक हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है।
Herald