स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2022 का रोमांच अपने चरम पर है. दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में इस वक्त 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए आपस में भिड़ रही हैं. एक लंबे समय के बाद सुरेश रैना (Suresh Raina) ने बतौर क्रिकेट एक्सपर्ट अपने करियर की शुरूआत आईपीएल मैच से की है। सुरेश रैना (Suresh Raina) इस सीजन में बतौर कमेंटेटर हिस्सा ले रहे हैं। सुरेश रैना (Suresh Raina) अपने पुराने साथियों के साथ कमेंट्री बॉक्स में प्री और पोस्ट मैच शो में नजर आ रहे हैं। सुरेश रैना (Suresh Raina) चर्चा में आ गए हैं. सुरेश रैना (Suresh Raina) ने लाइव शो में कुछ ऐसा कहा जिससे वो सुर्खियों में आ गए हैं.
When @IrfanPathan stumped everyone with his prank on @ImRaina! 😂
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 1, 2022
Catch this #AprilFoolsDay special 👇, and for more of such fun, do not miss #Byjus #CricketLIVE:
Single matchdays: 6:30 PM | Double matchdays: 2:30 PM | Star Sports & Disney+Hotstar pic.twitter.com/j36YgSZjf0
पहली बार खेल का मैदान छोड़ कमेंट्री बॉक्स में पहुंच सुरेश रैना (Suresh Raina) ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा (Preity Zinta) को लेकर एक ऐसा मजाक कर दिया जो साथी कमेंटेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) को पसंद नहीं आया. दरअसल शुक्रवार को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और KKR के मुकाबले के दौरान इरफान पठान (Irfan Pathan) और सुरेश रैना (Suresh Raina) मैच को लेकर एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे. तभी इरफान पठान (Irfan Pathan) अपनी फेवरेट टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बारे में बात कर रहे थे. ये सुनकर रैना ने भी उनकी बातों में हामी भरी और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की सह-मालकिन प्रीति जिंटा का नाम भी बातों में ला दिया. ये बात सुन इरफान पठान (Irfan Pathan) भड़क गए और वो लाइव शो बीच में छोड़कर जाने की धमकी देने लगे.
इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसे कमेंट्री बॉक्स में सब देखकर हंसने लगे. दरअसल इरफान पठान (Irfan Pathan) लाइव शो छोड़कर जाने लगे और सुरेश रैना (Suresh Raina) ने उन्हें वापस बुलाने के लिए मनाने लगे. लेकिन तभी नाराज हुए इरफान पठान (Irfan Pathan) हंसने लगे. बता दें कि इरफान पठान (Irfan Pathan) रैना की बात से नाराज नहीं थे, बल्कि वो सुरेश रैना (Suresh Raina)को अप्रैल फूल बना रहे थे. ये वाक्या देखकर सभी को हंसी आ गई. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.
Herald