Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2022 MI vs PBKS: मैच से पहले बताया- रोहित, सूर्यकुमार को आउट करने के लिए बनाया है खास प्लान

स्पोर्ट्स डेस्क। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए IPL 2022 की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही है। टीम ने अभी तक खेले 4 मैचों में से दो में जीत हासिल की है और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम की मजबूती उसकी बल्लेबाजी रही है। गेंदबाजी विभाग में भी काफी मजबूत है, लेकिन मैच में बेस्ट प्रदर्शन आना बाकी है। ज्यादातर खिलाड़ी विपक्षी टीम के खिलाड़ी संघर्ष करते हुए नजर आएं हैं। लेकिन टीम के स्पिनर राहुल चाहर (Rahul Chahar) ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। 
पिछले टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में युजवेंद्र चहल के स्थान पर चुने गए स्पिनर ने चार मैचों में सात विकेट लिए हैं और इस दौरान उनकी इकॉन्मी सिर्फ 6 की रही है। राहुल चाहर (Rahul Chahar) बुधवार को अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेलने उतरेंगे। उन्होंने MI खेमे से दो बल्लेबाजों को भी चुना, जो उनके लिए खतरा पैदा कर सकते थे और उनका सामना करने के लिए उन्होंने प्लान भी तैयार किया है। 
राहुल चाहर (Rahul Chahar) ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के साथ एक इंटरव्यू में कहा, ''मैं निश्चित रूप से हमेशा की तरह अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश करूंगा। मुख्य रूप से ऐसे दो या तीन बल्लेबाज हैं, जिनके खिलाफ गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण होता है, जिस पर मेरी नजर है। उदाहरण के लिए, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) शानदार फॉर्म में हैं। रोहित भी एक शीर्ष बल्लेबाज हैं।'राहुल चाहर (Rahul Chahar)ने कहा, 'मैं उनके लिए अच्छी तैयारी कर रहा हूं और उन्हें गेंदबाजी करने को लेकर उत्साहित हूं। उन्होंने कहा, "मैं इन सभी लोगों के लिए विशेष प्लान भी बना रहा हूं, देखते हैं कि यह कैसे होता है।


Herald