स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2022 में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स (Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals) के बीच सीजन का 39वां मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में होगा। फाफ डु प्लेसी की कप्तानी वाली बैंगलोर इस मैच को जीतकर आईपीएल 2022 की प्वाइंटस टेबल में टॉप चार में पहुंचना चाहेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम अब पिछली हार को भुलाकर वापसी करना चाहेगी। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) पिछले दो मैचों में लगातार दो जीत के बाद इस मुकाबले में उतरने जा रही है। ओपनर जॉस बटलर (Jos Buttler) जिस गति से रन बना रहे हैं, उसे देखते हुए बैंगलोर के लिए बटलर को रोकना आसान नहीं होगा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore): फाफ डुप्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, सुयश प्रभुदेसाई, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, वानिन्दु हसरंगा, जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) : जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, करुण नायर, रविचंद्रन अश्विन, ओबेड मेकॉय, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।
Herald