Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2022: RCB और SRH में हो सकता बदलाव, देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2022 में शनिवार 23 अप्रैल को डबल हेडर खेला जाना है। इसमें दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ होना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। बैंगलोर की टीम अब तक सात में पांच मैच जीतकर 10 अंकों के साथ टॉप-2 में बनी हुई है। 
RCB vs SRH
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) अगर आज का मुकाबला जीतती है तो वह 12 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच जाएगी। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम पहले दो मैच हारने के बाद लगातार चार मुकाबले जीत चुकी है और ऐसे में बैंगलोर के लिए SRH को चुनौती देना आसान नहीं होगा। SRH फिलहाल 5वें नंबर है।
बैंगलोर और हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन: 
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, जगदीश सुचित, भुवनेश्वर कुमार, मार्को यान्सिन, उमरान मलिक, टी नटराजन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डु प्लेसिस, अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभदेसाई, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, वनिंदु हसारंगा, हर्षल पटेल, जोश हेडलवुड, मोहम्मद सिराज


Herald