Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2022 के लीडरबोर्ड पर RR का कब्जा, सभी 6 स्थानों पर हैं रॉयल्स के खिलाड़ी

(Rajasthan Royals) ने धमाल मचाया हुआ है। IPL 2022 में किसी भी टीम के लिए रनों का बचाव करना मुश्किल हो रहा है, लेकिन संजू सैमसन (Sanju Samson) की कप्तानी वाली टीम ने अब तक 5 मैच रनों का बचाव करते हुए जीते हैं। इतना ही नहीं, IPL 2022 की अंकतालिका में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) इस वक्त नंबर वन की कुर्सी पर विराजमान है। इसके अलावा लीडरबोर्ड पर भी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का कब्जा है। 
Aa
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अब तक 7 में से 5 मैच जीते हैं। टीम अब 10 अंक और बेहतर नेट रन रेट के दम पर IPL 2022 की प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर कायम है, जबकि टीम के खिलाड़ियों ने लीडरबोर्ड पर जलवा बिखरने का काम किया है। IPL 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने की बात हो, सबसे ज्यादा विकेट लेने की बात हो, सबसे बड़ा स्कोर बनाने की बात हो या फिर फेयरप्ले अवॉर्ड (fairplay award) की बात हो। टीम हर मामले में नंबर वन बनी हुई है। 
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ओपनर जोस बटलर 491 रनों के साथ ऑरेंज कैप (Orange Cap) कब्ज़ा किए हुए हैं, जबकि 18 विकेट लेने की वजह से पर्पल कैप युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के पास है। IPL 2022 में सबसे बड़ा स्कोर (116 रन) बटलर ने बनाया है। सबसे ज्यादा विकेट एक मैच में चहल (5) ने चटकाए हैं। मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर जोस बटलर (Jos Buttler) हैं, जिनके खाते में 222 अंक हैं, जबकि संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) 61 फेयरप्ले प्वाइंट्स हासिल कर नंबर वन बनी हुई है।


Herald