Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2022: SRH की ‘टॉप फोर’ में धमाकेदार एंट्री, गुजरात टाइटंस की नंबर 1 पर पकड़ और मजबूत

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपने पहले ही सीजन में धमाकेदार शुरुआत की है और लगातार जीत के सिलसिले को बरकरार रखा है. रविवार के डबल हेडर के साथ आईपीएल 2022 के चौथे हफ्ते की शुरुआत हुई और इन दोनों मुकाबलों में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों ने सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी-अपनी टीमों को जिताया. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले पंजाब किंग्स को हराया, जिसमें एडन मार्करम ने 41 रनों की नाबाद पारी के साथ टीम को जीत तक पहुंचाया. इसके बाद डेविड मिलर ने इस सीजन की संभवतया सबसे बेहतरीन पारी खेलते हुए सिर्फ 51 गेंदों में नाबाद 94 रन ठोके और गुजरात को चेन्नई पर यादगार जीत दिलाई।
हार्दिक पंड्या की कप्तानी में ये टीम मुश्किल हालात में भी जीत रही है और रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जब हार्दिक पंड्या चोट के कारण नहीं खेल सके, तो भी इस टीम ने अपना जुझारू अंदाज बरकरार रखते हुए शानदार वापसी की और रोमांचक जीत दर्ज की. इस जीत ने गुजरात को पॉइंट्स टेबल (IPL 2022 Points Table) में सबसे ऊपर तो बनाए ही रखा, साथ ही उसको बाकी टीमों पर अच्छी बढ़त भी दिला दी. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने भी जोरदार वापसी के सिलसिले को बरकरार रखा और लगातार चौथी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल के ‘टॉप फोर’ में एंट्री मारी।
Srh
* हैदराबाद की ऊंची उड़ान जारी :
वहीं, इस मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन में वापसी का जबरदस्त अंदाज बरकरार रखते हुए अपने से मजबूत नजर आ रही पंजाब को 7 विकेट से हरा दिया. पहले दो मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही हैदराबाद के अब लगातार 4 जीत के साथ 8 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम ने सातवें स्थान से सीधे चौथे स्थान पर छलांग लगाई है. सिर्फ नेट रन रेट के अंतर के कारण वह दूसरे स्थान पर मौजूद लखनऊ सुपर जायंट्स और तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से पीछे है।
* गुजरात की बढ़त और मजबूत :
इन दोनों नतीजों का पॉइंट्स टेबल पर तगड़ा असर हुआ. गुजरात टाइटंस तो इस मुकाबले से पहले भी पहले नंबर पर थी और जीत के बाद भी उसकी जगह बरकरार रही, लेकिन टीम ने 6 मैचों से 5 जीत के साथ कुल 10 पॉइंट्स बटोर लिए हैं. इस तरह अब उसके हाथ में बाकी टीमों के बराबर मैच खेलने के बाद 2 पॉइंट्स की बढ़त हो गई है. दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर की टीमों के इतने ही मैचों के बाद 8-8 पॉइंट्स हैं. गुजरात इस सीजन में अभी तक अकेली ऐसी टीम है, जिसने सिर्फ एक मैच गंवाया है।


Herald