स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2022 में हिस्सा लेने के लिए पैट कमिंस (Pat Cummins) भारत पहुंच चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद पैट कमिंस (Pat Cummins) अब IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए खेलते नजर आएंगे। पैट कमिंस (Pat Cummins) अपना अनिवार्य क्वारंटाइन पीरियड खत्म करने के बाद बाकी टीम से जुड़ेंगे और मैदान पर उतरेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की पैट कमिंस (Pat Cummins) पिछले करीब पांच साल से केकेआर टीम का हिस्सा हैं। पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से अपने नाम की थी। निर्णायक टेस्ट मैच में पैट कमिंस (Pat Cummins)
ने जबर्दस्त गेंदबाजी की थी और मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। पैट कमिंस (Pat Cummins) ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए आखिरी मैच में कुल आठ विकेट लिए थे, जिसमें से पहली पारी में उन्होंने पांच विकेट झटके थे।
पैट कमिंस (Pat Cummins) टेस्ट सीरीज में काफी अच्छे टच में नजर आए थे, ऐसे में केकेआर को उनसे काफी उम्मीदें होंगी। कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) अपना अगला मुकाबला 6 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ खेलना है। माना जा रहा है पैट कमिंस (Pat Cummins) मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
Herald