स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने एक बार फिर से फिनिशर का रोल निभाया। एमएस धोनी (MS Dhoni) ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ IPL 2022 के मैच में एक बड़ी उपलब्धि को हासिल करने में सफल हुए।

CSK की टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने टी20 क्रिकेट में 7000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है और वे ऐसा करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। एमएस धोनी (MS Dhoni) टी20 क्रिकेट में 7000 रन पूरे करने वाले छठवें भारतीय बल्लेबाज बन गए।
इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL समेत घरेलू क्रिकेट को मिलाकर एमएस धोनी (MS Dhoni) ने टी20 क्रिकेट में 7000 रनों का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कोई भी विकेटकीपर बल्लेबाज इस उपलब्धि को हासिल नहीं कर पाया है, जबकि सिर्फ 5 भारतीय खिलाड़ियों ने उनसे पहले इस उपलब्धि को हासिल किया है, जिनमें विराट कोहली(Virat Kohli), रोहित शर्मा(रोहित Sharma), शिखर धवन, सुरेश रैना और रोबिन उथप्पा का नाम शामिल है।
Herald