स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल 2022 (IPL 2022) में भाई-भाई तो कभी साथ-साथ तो कभी जुदा-जुदा खेलते दिखे हैं. लेकिन बाप और बेटे के बीच मैच का ये पहला नजारा है. बाप-बेटे की ये जोड़ी साथ-साथ नहीं बल्कि एक दूसरे के आमने सामने उतरी. इतना कुछ पढ़ने के बाद आपके मन में सवाल उठने लगे होंगे कि बाप-बेटे का ये कॉम्बो आखिर है कौन? तो जवाब है रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting) और उनके बेटे फ्लेचर। पिता के हाथ में गेंद थी और बेटे के हाथ बल्ला. अपने पिता की हर एक गेंद को बेटे ने खूब मारा. हर शॉट उसकी तरकश में मौजूद दिखे. पॉन्टिंग और फ्लेचर के बीच क्रिकेट का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के प्रैक्टिस सेशन के दौरान देखने को मिला।
Could this father-son duo BE any cuter? 💙❤️
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 9, 2022
P.S. We all know where little Fletcher gets that pull shot from 😌#YehHaiNayiDilli | #IPL2022 | #DCAllAccess#TATAIPL | #IPL | #DelhiCapitals | #OctaRoarsForDC | @RickyPonting pic.twitter.com/2zxGUC3qtd
कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होने वाले मैच से पहले जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभ्यास कर रही थी तो उसी दौरान पॉन्टिंग और नन्हें फ्लेचर भी आमने सामने हुए. दोनों के बीच जमकर क्रिकेट की जोर आजमाइश हुई. खुद के खिलाफ बेटे को बल्ले से ऐसे धावा बोलते देख पिता को भी बतौर गेंदबाज पिटने में खूब आनंद आया. ये मैच (Match) जब ओवर हुआ तो दोनों ने एक दूसरे को हाई-फाई भी दिया. बाप-बेटे दोनों काफी खुश दिखे।
* IPL 2022 में अब तक दिल्ली कैपिटल्स :
दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन IPL 2022 में अब तक कुछ अच्छा नहीं रहा है. टीम ने अब तक खेले 3 मैच में से 1 मुकाबला ही जीता है. बाकी के 2 में उसे हार मिली है. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था. वहीं बाद के दोनों मैच वो IPL की दो नई टीमों यानी गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हारी है. अब देर हो जाए उससे पहले दिल्ली KKR को हराकर फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।
* IPL 2022 में आमने-सामने बाप और बेटा :
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया पर बाप-बेटे यानी पॉन्टिंग और फ्लेचर के बीच चले मैच का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे फ्लेचर अपने पापा की गेंदों को मसल रहे हैं. उस पर करारे शॉट जड़ रहे हैं. अब अपने छोटे से बेटे में इतना टैलेंट देख भला कौन बाप खुश नहीं होगा? पॉन्टिंग भी गदगद नजर आए.
IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स से है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में होगा. रिकी पॉन्टिंग दिल्ली की टीम के हेड कोच हैं. ऐसे में टीम के प्रैक्टिस सेशन से जो उन्हें वक्त मिला वो उन्होंने अपने बेटे को दिया. उसके साथ क्रिकेट खेलने में बिताया।
Herald