आईपीएल 2022 (IPL 2022) में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले मुकाबले का असर पर्पल कैप को लेकर जारी रेस पर नहीं पड़ा. फिलहाल ये टोपी राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के सिर का ताज है. लेकिन, ये ताज कब तक सलामत रहेगा. जानें कब वो टोपी ट्रांसफर करनी पड़ जाए कहा नहीं जा सकता. ऐसा इसलिए क्योंकि मुकाबला तगड़ा है। पर्पल कैप की रेस सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों से जुड़ी है. और, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स से ऐसा कोई गेंदबाज नहीं खेला, जिसके कि प्रदर्शन का असर पर्पल कैप (Purple Cap) पर पड़े।
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आवेश खान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक खेले 7 मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं. लेकिन, मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंजरी के चलते वो नहीं खेल सके थे. ऐसे में उनके टॉप पर बैठे चहल के करीब पहुंचने की उम्मीद भी फिलहाल न के बराबर है।

* कौन-कौन है पर्पल कैप के दावेदारों में :
IPL 2022 में कोलकाता नाइट राडर्स के लिए खेल रहे उमेश यादव ने टूर्नामेंट की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी. शुरुआती मुकाबलों में पर्पल कैप पर उनका कब्जा रहा. लेकिन फिर धीरे-धीरे उन्होंने अपनी बढ़त गंवा दी और अब खिसककर 8वें नंबर पर आ गए हैं. उमेश के अब तक 8 मैच खेलने के बाद खाते में 11 विकेट हैं। चहल और नटराजन के बाद IPL 2022 में अब तक सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर कुलदीप यादव हैं, जिन्होंने 7 मैचों के बाद 13 विकेट झटके हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन ब्रावो लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने अब तक खेले 7 मैचों में 12 विकेट लिए हैं. जबकि 5वें नंबर पर फिर से दिल्ली कैपिटल्स के ही गेंदबाज खलील अहमद हैं. बाएं हाथ के गेंदबाज खलील ने अब तक खेले 6 मैचों में 11 विकेट झटके हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स ते आवेश खान के भी 11 विकेट हैं पर उन्हें छठा स्थान मिला है क्योंकि उन्होंने 11 विकेट लेने में खलील से एक मैच ज्यादा खेले हैं।
* चहल को चुनौती देते नटराजन :
युजवेंद्र चहल अब तक खेले 7 मैचों में 18 विकेट बटोरकर पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर हैं सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी. नटराजन. बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने अब तक खेले 7 मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं. यानी दोनों के बीच सिर्फ 3 विकेटों का फासला है. चहल और नटराजन दोनों फॉर्म में हैं और कुल मिलाकर इनके बीच पर्पल कैप के लिए तगड़ी फाइट होती दिख सकती है।
Herald