नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के 30वें मैच में सोमवार को युजवेंद्र चहल ने अपनी स्पिन से कहर बरपाया. राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के स्पिनर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ हैट्रिक लेने के लिए शानदार गेंदबाजी की। चहल के इस प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने केकेआर को 7 रन से हरा दिया.
Special feat deserves special celebration! 🙌🙌
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2022
Hat-trick hero @yuzi_chahal! 👏 👏
Follow the match ▶️ https://t.co/f4zhSrBNHi#TATAIPL | #RRvKKR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/NhAmkGdvxo
Special feat deserves special celebration! 🙌🙌
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2022
Hat-trick hero @yuzi_chahal! 👏 👏
Follow the match ▶️ https://t.co/f4zhSrBNHi#TATAIPL | #RRvKKR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/NhAmkGdvxo
चहल ने पारी के 17वें ओवर में लगातार 3 गेंदों पर श्रेयस अय्यर, शिवम मावी और पैट कमिंस को पवेलियन भेजकर हैट्रिक पूरी की, जो आईपीएल के इतिहास में 21वीं हैट्रिक है। चहल ने जब पैट कमिंस का विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की तो पूरा स्टेडियम जश्न मनाने लगा। चहल ने खुशी से दौड़ते हुए अपना एक पुराना मीम दोहराया। चहल 2019 वनडे विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान ठीक वैसे ही बाउंड्री लाइन के पास लेट गए थे। फैंस को चहल का रिलैक्स करने का अंदाज काफी पसंद आया तो काफी देर तक सोशल मीडिया पर इसे लेकर मीम्स बनते रहे। कोलकाता के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में उन्होंने इस मीम का जिक्र किया.
वहीं अगर मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए. जोस बटलर ने 61 गेंदों में 103 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इसी के साथ संजू सैमसन ने 38 और शिमरोन हेटमायर ने नाबाद 26 रन की पारी खेली। केकेआर के लिए सुनील नरेन 2 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। जवाब में कोलकाता की पूरी टीम 19.4 ओवर में 210 रन पर ढेर हो गई। कप्तान श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 85 और एरोन फिंच ने 58 रन का योगदान दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए युजवेंद्र चहल ने 40 रन देकर पांच विकेट लिए। वहीं, आईपीएल में पदार्पण करने वाले ओबेद मैककॉय ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।
Herald