Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2022: मुंबई को हराकर राजस्थान ने प्वाइंट्स टेबल में किया टॉप

स्पोर्ट्स डेस्क. संजू सैमसन (Sanju Samson) की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने IPL 2022 के 9वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 23 रनों से पटखनी देकर सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 194 रनों का लक्ष्य रखा था, मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 170 ही रन बना सकी।
Aa
 जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की इस जीत में सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) चमके जिन्होंने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। जोस बटलर (Jos Buttler) ने 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) प्वाइंट्स टेबल (points table) में पहले स्थान पर पहुंच गई है।


Herald