Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2022: पड़ोसी गुजरात से राजस्थान ने छीना पहला स्थान, दिल्ली को हारकर भी नहीं हुआ नुकसान!

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के मैच जैसे-जैसे निकलते जा रहे हैं, वैसे-वैसे इसमें रोमांच और ड्रामा जमकर देखने को मिल रहा है. सीजन के पहले मैच से ही दमदार खेल दिखा रही राजस्थान रॉयल्स ने अपने सातवें मैच में भी इस सिलसिले को जारी रखा. साथ ही सिलसिला जारी रखा जॉस बटलर ने भी. राजस्थान के इस इंग्लिश ओपनर ने फिर गेंदबाजों की धुनाई करते हुए इस सीजन में अपना तीसरा शतक ठोक दिया, जिसके दम पर राजस्थान ने इतना बड़ा स्कोर खड़ा किया. दिल्ली ने भी भरसक कोशिश की और आखिरी ओवर तक मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा, लेकिन 223 का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं था और आखिरकार 15 रन से ऋषभ पंत की टीम को हार का सामना करना पड़ा।
Jos
चेन्नई सुपर किंग्स की मुंबई इंडियंस पर नाटकीय जीत के एक दिन बाद राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स (DC vs RR Match Result) को एक और रोमांचक मुकाबले में हरा दिया. ये एक ऐसा मुकाबला साबित हुआ, जिसमें 222 जैसा स्कोर भी सुरक्षित नहीं लग रहा था. राजस्थान ने हालांकि इस सीजन में पांचवीं बार पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर खड़ा किया और उसे सफलतापूर्वक डिफेंड भी किया. इसका असर अब पॉइंट्स टेबल (IPL Points Table) पर भी दिख रहा है, जहां संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम ने पहला स्थान हासिल कर लिया है।
* डबल हेडर से मचेगी उथल-पुथल :
अब शनिवार को होने वाले डबल हेडर से पॉइंट्स टेबल में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. 23 अप्रैल को पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना कोलकाता से है. वहीं दूसरे मैच में बैंगलोर की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से होगी. इन दोनों मुकाबलों में गुजरात और बैंगलोर के पास पहला स्थान हासिल करने का मौका होगा. वहीं कोलकाता और हैदराबाद अपनी रैंकिंग को सुधार सकते हैं।
* राजस्थान ने गुजरात-बैंगलोर को पछाड़ा :
इस मुकाबले में मिली जीत ने राजस्थान को पॉइंट्स टेबल के शीर्ष पर पहुंचा दिया, जहां उसने अपने पड़ोसी गुजरात टाइटंस से उसकी नंबर एक की कुर्सी छीन ली. राजस्थान के अब 7 मैचों में 10 पॉइंट्स हैं और इस मामले में वह गुजरात और रॉयल चैलेंजर्स के बराबर है, लेकिन नेट रनरेट के फर्क के कारण वह पहले स्थान पर पहुंच गई है. गुजरात अब दूसरे और बैंगलोर तीसरे स्थान पर आ गई है. इसके अलावा पॉइंट्स टेबल की बाकी किसी टीम पर कोई फर्क नहीं पड़ा. यहां तक कि 7 मैचों में चौथी हार के बाद भी दिल्ली 6 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है. बेहतर नेट रनरेट के कारण ही वह पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स से आगे है।


Herald