Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2022: ऐसी हो सकती है राजस्थान और बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2022 का 13वां लीग मैच दो रॉयल टीमों के बीच खेला जाएगा। एक तरफ राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) होगी, जबकि दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore)। एक तरफ संजू सैमसन (Sanju Samson) होंगे, जबकि दूसरी तरफ फाफ डुप्लेसी (Faf du Plessis)। इस तरह ये मैच रोमांचक होगा। इसके पीछे का कारण ये भी है कि राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) जहां अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि RCB के पास टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करने का मौका होगा। ऐसे में इस मुकाबले से पहले जान लीजिए कि कौन सी टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर सकती है। 
Rcb
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की संभावित प्लेइंग इलेवन
जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की संभावित प्लेइंग इलेवन
फाफ डुप्लेसी (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड/ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज।


Herald