स्पोर्ट्स डेस्क. RCB टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय IPL में अपनी सबसे खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। इस रंगारंग लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला सीजन 15 में शांत रहा है। IPL 2022 में विराट कोहली (Virat Kohli) ने अभी तक खेले 8 मैचों में 17 की औसत से 119 ही रन बनाए हैं।

बता दे की इस दौरान वह दो बार रन आउट हुए तो वहीं दो बार गोल्डन डक का शिकार बने। विराट कोहली (Virat Kohli) के IPL करियर में ऐसा पहली बार हुआ है जब वह एक सीजन में दो बार शून्य पर आउट हुए हैं और हैरानी की बात यह है कि दोनों बार विराट कोहली (Virat Kohli) पहली गेंद पर आउट हुए।

खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली (Virat Kohli) सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के बाद वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और SRH के मौजूदा बैटिंग कोच ब्रायन लारा (Brian Lara) की क्षरण में पहुंचे। इस दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) इस महान खिलाड़ी से खास टिप्स भी लेते हुए नजर आए हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) और ब्रायन लारा (Brian Lara) की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर वायरल हो रही है।
Herald