Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2022: जहीर खान ने बताया- मुंबई में इस दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL2022 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के हाथों हार झेलनी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) फिट हैं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)के क्रिकेट संचालन निदेशक जहीर खान ने कहा, "सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) रिटेन किए गए खिलाड़ी हैं और इस टीम के प्रमुख सदस्य रहे हैं और हम सभी उनके मैदान में उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।" अगले गेम के लिए उसकी उपलब्धता को लेकर उन्होंने कहा ''हां वह है।"
Surya
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) लगातार अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कोर का एक महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान चोट लग गई थी। इसके बाद वह बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (National Cricket Academy) में रिहैबिलिटेशन कर रहे थे। 
जहीर खान (Zaheer Khan) ने कहा, 'इस तरह का लचीलापन किसी भी टीम के लिए हमेशा फायदेमंद होता है। “रणनीतिक रूप से, आपको वह लाभ होगा और हम इसे भी देख रहे हैं। इसलिए एक संभावना है, या हम जिस स्थिति में खेल रहे हैं और जिस स्थिति में खेलेंगे उसके आधार पर हम उस तरह के विकल्पों का चयन कर सकते हैं। लेकिन इस समय, जो कुछ भी हमारे लिए काम कर रहा है। हम उस पर टिके हैं।


Herald