स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2022 में मंगलवार 5 अप्रैल को दो रॉयल टीमों का आमना-सामना होना है। एक तरफ संजू सैमसन (Sanju Samson) की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) है, जबकि दूसरी तरफ फाफ डुप्लेसी (Faf du Plessis) वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) से है। जानकारी के लिए बता दे की दोनों टीमों ने अब तक IPL 2022 में दो-दो मैच जीते हैं, जिसमें से अपने दोनों मैच राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने जीते हैं, जबकि बैंगलोर को एक मैच में हार मिली है।

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore) के बीच आईपीएल 2022 का 13वां लीग मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और मैच में सात बजे टॉस किया जाएगा।
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore) आईपीएल 2022 मैच का लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जहां आपको अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग चैनलों पर कमेंट्री सुनने को मिलेगी, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगू, मराठी और गुजराती जैसी भाषाएं शामिल हैं। इस बार आईपीएल का मजा आप स्टार गोल्ड चैनल पर भी उठा सकते हैं। IPL 2022 के राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore) मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
Herald