स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2022 में अभी तक 9 मुकाबले खेले गए हैं और हर बार टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। यह निर्णय उन्होंने दूसरी पारी में पड़ने वाली ड्यू को देखते हुए लिया है। जानकारी के लिए बता दे की मुंबई के मैदान पर रात होते-होती इतनी ओस पड़ जाती है कि गेंदबाजों को बॉल को ग्रिप करना मुश्किल हो जाता है।

KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने तो एक बार टॉस के दौरान यह तक कह दिया था कि वह मैदान पर बनने वाले स्विमिंग पूल को देखते हुए गेंदबाजी का फैसला ले रहे हैं। मगर इन सभी बातों के उलट संजू सैमसन (Sanju Samson) की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने बाकी टीमों को यह बता दिया है कि टॉस हारने के बाद भी मैच जीते जा सकते हैं।
बता दे की IPL 2022 में खेले गए 9 मुकाबलों में से 7 बार रनों का पीछा करने वाली टीम जीती है, वहीं दो बार ऐसा हुआ है जब टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टारगेट को डिफेंड किया है। और यह दोनों ही मुकाबले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने जीते हैं। जी हां, राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने पहले सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 61 रनों से धूल चटाई थी, वहीं मुंबई को इस टीम ने 23 रनों से पटखनी है। बात मुकाबले की करें तो राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 194 रनों का लक्ष्य रखा था, मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 170 ही रन बना सकी।
Herald