Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कब रंग में लौटेंगे किंग कोहली, अब IPL के आकड़े देख फैंस हुए निराश

स्पोर्ट्स डेस्क विराट कोहली (Virat Kohli) के ऊपर अब न तो भारतीय टीम के कप्तान पद की जिम्मेदारी है और न अब वे IPL में किसी टीम के कप्तान हैं तो फिर उनको रंग में लौटने में क्यों देरी हो रही है। IPL 2021 भी उनके लिए फीका साबित हुआ था, जबकि IPL 2022 में भी वे रंग में नजर नहीं आ रहे हैं। इससे उनके फैंस का दिल टूट गया है। विराटियन्स चाहते हैं कि विराट कोहली (Virat Kohli) बड़ी-बड़ी पारियां खेलें, लेकिन जैसा इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके साथ हो रहा है, वैसा ही कुछ IPL में भी होता चला आ रहा है। 
Kohli
IPL 2022 की ही बात करें तो विराट कोहली (Virat Kohli) ने 5 पारियों में सिर्फ 107 रन बनाए हैं, जिसमें दो पारियों में वे 40 से ज्यादा रन बनाने में सफल हुए हैं। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बाकी तीन पारियों में विराट कोहली (Virat Kohli) के रन कितने होंगे। यहां तक कि अभी एक भी अर्धशतक उनके बल्ले से नहीं निकला है। पिछली 10 पारियों में उनके बल्ले से सर्वाधिक रन 48 निकले हैं, जबकि वे IPL 2021 में भी सिर्फ 3 अर्धशतक जड़ पाए थे। इससे साबित होता है कि विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल में भी रंग में नजर नहीं आ रहे हैं। 
RCB की कप्तानी पिछले साल छोड़ चुके विराट कोहली (Virat Kohli) अब फाफ डुप्लेसी (Faf du Plessis) की कप्तानी में खेल रहे हैं। RCB पांच में से तीन मुकाबले जीत चुकी है, जबकि दो मैच हार चुकी है। ऐसे में अगर RCB को इस बार खिताबी रेस में बने रहना है तो फिर विराट कोहली (Virat Kohli) को बड़ी-बड़ी पारियां खेलनी होंगी।


Herald