स्पोर्ट्स डेस्क. IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के पूर्व कप्तान और भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय करियर के अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। आईपीएल 2022 के 36वें मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) खाता भी नहीं खोल सके और गोल्डन डक पर आउट हो गए। आईपीएल इतिहास में पहली बार है जब विराट कोहली (Virat Kohli) एक ही सीजन में दो बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं और दोनों ही बार विराट कोहली (Virat Kohli) गोल्डन डक पर आउट हुए हैं।

बता दे की इरफान पठान (Irfan Pathan) ने स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री के दौरान कहा, मैं भी विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ खेला हूं। लेकिन कभी नहीं सोचा था कि उनका ऐसे बुरा वक्त आएगा। दो बार गोल्डन डक पर आउट होने की बात समझ नहीं आ रही है।' इरफान पठान (Irfan Pathan) के अलावा आकाश चोपड़ा (Akash Chopra) ने कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) को अब जरूर अपनी बल्लेबाजी के बारे में सोचना होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की विराट कोहली (Virat Kohli) को आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने 2008 में सबसे पहले गोल्डन डक के लिए आउट किया था। इसके बाद 2014 में संदीप शर्मा और 2017 में नाथन कूल्टर-नाइल (Nathan Coulter-Nile) विराट कोहली (Virat Kohli) को पहली गेंद पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। फिर 2022 में 5 साल बाद, विराट कोहली (Virat Kohli) को दुष्मंता चमीरा (Dushmanta Chamira) ने गोल्डन डक पर आउट किया गया और अब मार्को जैनसेन उन्हें पहली गेंद पर आउट करने वाले 5वें खिलाड़ी बन गए हैं।
Herald