स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीमें IPL 2022 के 14वें मैच में आमने-सामने होंगी। ये मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम (MCA Stadium) में शाम 7 बजे शुरू होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए यह सीजन का चौथा, जबकि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का तीसरा मैच है। केकेआर का आईपीएल में मुंबई के खिलाफ सबसे खराब रिकॉर्ड है। कोलकाता की टीम को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 22 बार हराया है, जबकि टीम सात मुकाबले जीतने में कामयाब रही है। केकेआर ने मुंबई को आखिरी बार आईपीएल 2021 में अबू धाबी में हराया था।

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस (Kolkata Knight Riders Vs Mumbai Indians) के बीच IPL 2022 का 13वां मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच 07:30 बजे IST से शुरू होगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) बनाम मुंबई इंडियंस (Kolkata Knight Riders Vs Mumbai Indians) के बीच आईपीएल 2022 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनलों - स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर किया जाएगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर देखना चाहते हैं तो इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। लैपटॉप या डेस्कटॉप पर आप हॉटस्टार की वेबसाइट मैच को लाइव देख पाएंगे।
Herald