स्पोर्ट्स डेस्क. कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ IPL 2022 मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) IPL में 4000 रन बनाने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) उन क्रिकेटरों की एक विशेष सूची में शामिल हो गए, जिन्होंने उनसे पहले यह उपलब्धि हासिल की थी। अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए पीबीकेएस के खिलाफ KKR के मैच की शुरुआत से पहले 8 की जरूरत थी। अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के अब 154 आईपीएल मैचों में 4000 से अधिक रन हैं। टूर्नामेंट में उनके नाम 2 शतक और 28 अर्द्धशतक हैं।
IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) 6324 रनों के साथ शीर्ष पर हैं, इसके बाद शिखर धवन (Shikhar Dhawan) (5827), रोहित शर्मा (5652) सुरेश रैना (Suresh Raina) (5528) और डेविड वार्नर (5286) शीर्ष पांच में हैं
Herald