Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KKR को मिली करारी हार, राहुल त्रिपाठी-उमरान मलिक ने लगवाई हैदराबाद की जीत की हैट्रिक

IPL 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने जबरदस्त वापसी कर डाली है. शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हुए मुकाबले में हैदराबाद ने 13 गेंदें शेष रहते ही लक्ष्य हासिल करते हुए 7 विकेट से जबरदस्त जीत दर्ज की. पहले उमरान मलिक (2/27) और टी नटराजन (3/37) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर हैदराबाद ने कोलकाता को 20 ओवरों में 175 रन पर रोका. फिर केकेआर के ही पूर्व बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) और एडन मार्करम की आतिशी अर्धशतकीय पारियों के दम पर 18वें ओवर में ही बेहतरीन अंदाज में जीत हासिल कर ली। केन विलियमसन की कप्तानी वाली इस टीम ने पहले दो मैचों की हार से उबरते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है. ये हैदराबाद की 5 मैचों में तीसरी जीत है और वह पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं.
Kkr
ब्रेबॉर्न स्टेडियम में इस मैच के लिए पिच पर जमकर घास छोड़ी गई थी और ऐसे में तेज गेंदबाजों का असर शुरुआत में काफी दिखा. गेंदबाजी में भी कोलकाता ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन राहुल त्रिपाठी और एडन मार्करम ने 96 रनों की तूफानी साझेदारी कर टीम की जीत की बुनियाद रखी. फिर भी रन भी इस मैदान पर खूब पड़े. पहले केकेआर ने नीतीश राणा और आंद्रे रसेल की दमदार पारियों की मदद से 175 रन का स्कोर खड़ा किया। फिर 18वें ओवर में मार्करम ने पैट कमिंस पर एक चौका और लगातार 2 छक्के जमाकर मैच को खत्म कर दिया।
* KKR पावरप्ले में ही बेहाल :
इससे पहले केकेआर की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी और पावरप्ले के ओवरों में ही शीर्षक्रम के तीन बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये. पहले गेंदबाजी के फैसले को सही साबित करते हुए दक्षिण अफ्रीका के जानसेन ने उछाल और स्विंग का पूरा उपयोग करके आरोन फिंच ( सात ) को सस्ते में आउट किया . इसके बाद नटराजन ने पांचवें ओवर में दो विकेट निकाले. उन्होंने पहले वेंकटेश अय्यर (6) को रवाना किया और फिर सुनील नारायण (6) का विकेट लिया. केकेआर का स्कोर इस समय तीन विकेट पर 31 रन था।
* नीतीश-रसेल चमके :
मलिक ने दसवें ओवर में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर (28) का कीमती विकेट लिया और अगले ओवर में शेल्डन जैकसन (7) को भी पवेलियन भेजा. राणा ने दूसरे छोर से रन बनाने का सिलसिला जारी रखते हुए अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाये. उन्होंने अय्यर और रसेल दोनों के साथ 39 रन की साझेदारी की. वह 18वें ओवर में नटराजन का शिकार हुए. रसेल (नाबाद 49 रन, 25 गेंद) ने अपनी आकर्षक पारी में चार चौके और चार छक्के जड़े जिसमें आखिरी ओवर में लगाये दो छक्के शामिल है. केकेआर ने आखिरी पांच ओवरों में 55 रन बनाये।
* शुरुआत खराब, लेकिन अंजाम दमदार :
हैदराबाद ने छठें ओवर तक ही अपने दोनों ओपनरों के विकेट गंवा दिए थे. पहले पैट कमिंस ने अभिषेक वर्मा को बोल्ड किया और फिर छठें ओवर में आंद्रे रसेल ने हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन को बोल्ड कर दिया. सिर्फ 39 रन पर ही दो विकेट गिर गए थे और सामने लक्ष्य मुश्किल था. इसके बावजूद दबाव में आने के बजाए राहुल त्रिपाठी और मार्करम ने खुलकर खेलना जारी रखा. खास तौर पर त्रिपाठी. पिछले सीजन तक केकेआर का ही हिस्सा रहे इस बल्लेबाज ने कोलकाता के गेंदबाजों को खेलने के अनुभव का फायदा उठाते हुए जमकर बाउंड्रियां बटोरीं।


Herald