स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2022 में शनिवार 23 अप्रैल को फैंस को डबल डोज मिलेगा। आज IPL में डबल हेडर है, जिसमें दिन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के बीच खेला जाएगा। एक तरफ श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली केकेआर होगी, जबकि दूसरी ओर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली जीटी। इस मैच में कोलकाता पर जीतने का दबाव होगा, जबकि गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) की टीम कप्तान हार्दिक पांड्या की चोट से परेशान है। ऐसे में ये मैच दिलचस्प हो सकता है

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स मैच आज दोपहर 3:30 बजे से नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स (Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans) आईपीएल 2022 मैच का लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जहां अलग-अलग भाषाओं में आपको कमेंट्री सुनने को मिलेगी।
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं, लैपटॉप या डेस्कटॉप पर आप कोलकाता बनाम गुजरात (Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans)आईपीएल मैच को देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हॉटस्टार की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा, जहां आप ऑनलाइन स्ट्रीमिंग इस मैच की देख पाएंगे।
Herald