स्पोर्ट्स डेस्क. IPL के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम बेहद खराब दौर से गुजर रही है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली टीम अभी तक सीजन में कोई मुकाबला नहीं जीत पाई है. ऐसा लीग के इतिहास में पहली बार हुआ है कि कोई टीम शुरुआती सातों मैच हारी हो. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) लगातार 7 मैच हार चुकी है और अब 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) चाहेगी कि टूर्नामेंट में जीत का स्वाद चखा जाए। ऐसे में कुछ बदलाव टीम कर सकती है।लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) अच्छी लय में है। ऐसे में केएल राहुल की कप्तानी वाली एलएसजी शायद ही कोई बदलाव करना चाहेगी। अगर सभी खिलाड़ी फिट हैं तो फिर लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेगी

लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) की संभावित प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, आवेश खान और रवि बिश्नोई
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, किरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, अर्जुन तेंदुलकर और जसप्रीत बुमराह
Herald