Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

LSG vs MI: जीत के साथ सचिन तेंदुलकर को बर्थडे गिफ्ट दे सकती हैं मुंबई इंडियंस!

स्पोर्ट्स डेस्क. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपनी टीम के आइकॉन सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को बर्थडे गिफ्ट देने के लिए लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ उतरेगी। IPL 2022 के 37वें मैच में मुंबई इंडियंस जीत दर्ज करना चाहेगी। अगर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) मुकाबला जीतने में सफल होती है तो फिर ये सचिन तेंदुलकर का बर्थडे गिफ्ट होगा, जबकि मुंबई की इस सीजन में पहली जीत होगी।
प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम को अगर अपनी हार का सिलसिला तोड़ना है तो उसे आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ होने वाले IPL मैच में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अब तक इस सत्र में अपने सभी 7 मैच गंवाए हैं। 5 बार की चैंपियन के लिए अब तक कुछ भी अनुकूल नहीं रहा है। 
Sachin
अब कोई चमत्कार ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को प्लेऑफ में पहुंचा पाएगा। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम की नजरें इस मैच में लखनऊ को हराकर अपना खाता खोलने पर होगी। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) चाहेगी कि टूर्नामेंट में जीत का स्वाद चखा जाए। लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) अच्छी लय में है। लखनऊ की टीम ने IPL 2022 में अब तक 7 में से 4 मैच जीते हैं, जबकि तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।   


Herald