स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2022 के 23वें मैच में आज 13 अप्रैल को 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना पंजाब किंग्स (Punjab Kings) से होना है। शुरुआती चारों मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए अब आगे के सभी मैच 'करो या मरो' वाले हो गए हैं। इस सीजन में अब तक 22 मैच पूरे हो गए हैं और मुंबई को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में मुंबई अपनी जीत का अपना खाता खोलना चाहेगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी।
पंजाब किंग्स (Punjab Kings) प्लेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, शाहरुख खान, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।
Herald