Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MI vs PBKS: मुंबई बनाम पंजाब मैच को आप ऐसे देख पाएंगे लाइव

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2022 में बुधवार 13 अप्रैल को सीजन का 23वां मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला जाएगा। एक तरफ जहां IPL की सबसे सफल टीम मुंबई की नजरें इस सीजन में शुरुआती चारों मैच हारने के बाद पहली जीत दर्ज करने की होगी तो वहीं, दूसरी तरफ मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स (Punjab Kings) सीजन की तीसरी जीत दर्ज करके छह अंक हासिल करना चाहेगी। 
Mi
आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians vs Punjab Kings) के बीच होने वाला 23वां लीग मैच आज शाम को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम (Maharashtra Cricket Stadium) में खेला जाएगा। यह 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें सात बजे टॉस किया जाएगा। 
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians vs Punjab Kings) आईपीएल 2022 मैच का लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे, जहां अलग-अलग चैनलों पर आपको अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी। इस बार हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम, मराठी और गुजराती जैसी भाषाओं को भी शामिल किया गया है। IPL के मैचों को आप स्टार गोल्ड चैनल पर भी लाइव देख सकते हैं। IPL 2022 के पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।


Herald