स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2022 का 9वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच डी वाई पार्टिल स्टेडियम (DY Partil Stadium) में खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान को सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने धमाकेदार शुरुआत दी।
Longest SIX OF THE SEASON 🤯 pic.twitter.com/LVKGIUmxrp
— Sehwag (@Sehwag54587220) April 2, 2022
बता दे की यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के रूप में पहला विकेट गिरने के बाद बटलर ने पारी के चौथे ओवर में लगातार 5 बाउंड्री लगाते हुए कुल 26 रन बटोरे। इस दौरान जोस बटलर (Jos Buttler) ने 101 मीटर लंबा छक्का भी लगाया। बासिल थंपी ने ओवर की पहली गेंद डॉट डाली, इसके बाद जोस बटलर (Jos Buttler) ने अगली पांच गेंदों पर (4,6,6,4,6) शानदर शॉट लगाते हुए 5 बाउंट्री बटोर।
बता दे की जोस बटलर (Jos Buttler) ने इस मुकाबले में शतक जड़ दिया है। IPL 2022 का ये पहला शतक है। जोस बटलर (Jos Buttler) ने 66 गेंदों में 11 चौके और 5 दमदार छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) का IPL में ये दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने IPL 2021 में शतक जड़ा था।
Herald