स्पोर्ट्स डेस्क। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ जारी IPL 2022 के नौवें मुकाबले में शतक जड़ दिया है। IPL 2022 का ये पहला शतक है। जोस बटलर (Jos Buttler) ने 66 गेंदों में 11 चौके और 5 दमदार छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) का IPL में ये दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने IPL 2021 में शतक जड़ा था। जोस बटलर (Jos Buttler) का मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उनकी पिछली 5 पारियों पर नजर डाले तो उन्होंने इस दौरान चार अर्धशतक लगाए हैं।

94*(53).
89(43)।
70(44)।
41(32)।
100(66)
जोस बटलर (Jos Buttler) ने शतक लगाने के साथ ही अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। वह IPL में सबसे धीमा शतक लगाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। IPL में सबसे धीमा शतक लगाने का रिकॉर्ड मनीष पांडे (Manish Pandey) के नाम हैं, उन्होंने 67 गेंदों में शतक लगाया था।
आईपीएल में सबसे धीमा शतक
67बी - मनीष पांडे (Manish Pandey)
66बी - जोस बटलर (Joss Butler)
66बी - सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)
66बी - डेविड वॉर्नर(David Warner)
64बी - केविन पीटरसन(Kevin Pietersen)
63बी - विराट कोहली(Virat Kohli)
63बी - केएल राहुल(KL Rahul)
Herald