Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MI vs RR: मुकाबले से पहले बुमराह और संजू का वीडियो वायरल, देखें यहां!

स्पोर्ट्स डेस्क. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीमें आईपीएल 15 के नौवें मैच में आमने-सामने होंगी। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपना पहला मैच हार चुकी है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में दमदार जीत दर्ज की है। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) और मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) बातचीत करते हुए दिख रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) द्वारा शेयर वीडियो में बुमराह अपनी बल्लेबाजी को लेकर संजू सैमसन (Sanju Samson) के साथ मजाक करते दिखे। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) नेट्स पर गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी करने में भी काफी समय बिताते हैं।
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और संजू सैमसन (Sanju Samson) मैच की पूर्व संध्या पर ट्रेनिंग कर रहे थे, इस दौरान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने मजाक में कहा कि वह जल्द ही अपने बल्ले के स्टिकर पर अपना नाम लिखना चाह रहे हैं। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की इस बात को सुनकर संजू हसंते हुए नजर आए।


Herald