स्पोर्ट्स डेस्क. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने बल्ले से तो शानदार प्रदर्शन किया ही साथ ही उन्होंने फील्डिंग में भी खूब सूर्खियां बटोरी। इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने डेनियल सैम्स (Daniel Sams) का सुपरमैन अंदाज में कैच पकड़ा जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने जोस बटलर (Jos Buttler) के शतक के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए थे। इसके सामने मुंबई निर्धारित 20 ओवर में 170 ही रन बना सकी।
What a catch Mr Buttler .@josbuttler #MIvsRR #Josebuttler #IPL pic.twitter.com/hvUxIadCmK
— Muhammad shadab khan (@_shadabkhan24) April 2, 2022
बता दे की जोस बटलर (Jos Buttler) ने यह कैच 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर पकड़ा। टिम डेविड (Tim David) के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए डेनियल सैम्स (Daniel Sams) ने पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाना चाहा, मगर वह गेंद को हवा में मार बैठे। मिड ऑन पर खेड़े जोस बटलर (Jos Buttler) ने पीछे भागते हुए कैच को अच्छे से जज किया और अंत में शानदार डाइव लगाते हुए कैच पकड़ा। यह कैच ऑफ द सीजन (catch of the season) भी बन सकता है।
बात मुकाबले की करें तो, राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 194 रनों का लक्ष्य रखा था, मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 170 ही रन बना सकी। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की इस जीत में सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) चमके जिन्होंने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। जोस बटलर (Jos Buttler) ने 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली।
Herald