Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शादी के बाद Ranbir Kapoor-Alia Bhatt के पड़ोसी बनेंगे KL Rahul-Athiya Shetty

केएल राहुल और अथिया शेट्टी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. जी दरअसल खबरें हैं कि ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है. जी हाँ, कहा जा रहा है कि दोनों इसी साल शादी करने वाले हैं. इसी बीच खबर आई कि दोनों साथ रहने के लिए बांद्रा के कार्टर रोड स्थित एक अपार्टमेंट में शिफ्ट होने वाले हैं। अब जो ताजा अपडेट मिला है उसके मुताबिक इस कपल को अपने सपनों का घर मिल गया है. जी हाँ, हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने मुंबई के पाली हिल के एक अपार्टमेंट में पूरी नौवीं मंजिल खरीदी है. इसे अथिया की मां माना शेट्टी सजाएंगी।

जी हां, और एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अपार्टमेंट को सुनील शेट्टी और माना ने अपनी बेटी के लिए खरीदा था। दूसरे सूत्र की माने तो इसे केएल राहुल ने खरीदा है। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि शादी के बाद अथिया और राहुल इसमें रहेंगे। हालांकि, एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अपार्टमेंट तैयार होने तक वे किराए के अपार्टमेंट में रहेंगे। इस फ्लैट का किराया 10 लाख रुपये है और यह एक आलीशान फ्लैट है।
 
यह फ्लैट आठवीं मंजिल पर है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल संधू पैलेस बिल्डिंग में रहने वाले हैं। यह अभी तक तैयार नहीं हुआ है। उनका यह ड्रीम हाउस बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की वास्तु से महज 2 बिल्डिंग दूर है। जी हां और ऐसा हुआ तो अथिया और केएल आलिया-रणबीर के पड़ोसी बन जाएंगे। केएल राहुल के 30वें जन्मदिन पर अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर के साथ अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट कीं और उन्हें फैंस का खूब प्यार मिला.



Herald