स्पोर्ट्स डेस्क। लगातार दो मैचों में हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ सोमवार को टक्कर है. जहां दो हार के बाद केकेआर का आत्मविश्वास डगमगाया हुआ है तो वहीं राजस्थान की कोशिश मैदान में अपने अभियान को पटरी पर लाने की है.

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स (Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals) के बीच आज शाम मुंबई के ब्रेबॉर्न क्रिकेट स्टेडियम (Brabourne Cricket Stadium) में खेला जाएगा। आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है।
इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं। IPL के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है।
Herald