Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RR vs RCB Live streaming: राजस्थान और बैंगलोर का मैच जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के 15वें सीजन में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम पुणे के एमसीए स्टेडियम (MCA stadium pune) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) से भिड़ेगी। बैंगलोर 5 जीत और 3 हार के साथ 5 वें जबकि राजस्थान 5 जीत और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर है। दोनों टीमें इस सीजन में जब पहली बार एक दूसरे से भिड़ी थी तो RCB ने RR को 4 विकेट से हराया था। आइये आपको बताते हैं कि आप कब, कहां और कैसे इस मैच को लाइव देख सकते हैं।
Rr
IPL 2022 में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore) के बीच होने वाला मैच आज शाम 7:30 बजे से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (MCA Stadium, Pune) में खेला जाएगा।
Rr
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore) आईपीएल 2022 मैच का लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे, जहां हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई और भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी। लाइव स्ट्रीमिंग आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे।


Herald