स्पोर्ट्स डेस्क। IPL में पहली बार खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) लीग के 15वें सीजन के अपने तीसरे मुकाबले में आज शाम को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) से भिड़ेगी। हैदराबाद और लखनऊ के बीच होने वाला यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई स्टेडियम (DY Stadium) में खेला जाएगा। केएल राहुल (KL Rahul) की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक लेकर छठे नंबर पर है। वहीं, केन विलियमसन (Kane Williamson) की अगुआई वाली सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ 61 रन से हार झेलनी पड़ी थी।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Sunrisers Hyderabad Vs Lucknow Super Giants) के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad Vs Lucknow Super Giants) बीच आईपीएल 2022 का मैच आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Sunrisers Hyderabad Vs Lucknow Super Giants) के बीच आईपीएल 2022 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनलों - स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर किया जाएगा।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Sunrisers Hyderabad Vs Lucknow Super Giants) आईपीएल 2022 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर देखना चाहते हैं तो इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। लैपटॉप या डेस्कटॉप पर आप हॉटस्टार की वेबसाइट मैच को लाइव देख पाएंगे।
Herald