स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल (IPL), क्रिकेट की लीग ही अलग है. इसका ना तो कोई जोर है और ना ही तोड़. यहां जीत से ज्यादा उसके सिलसिले को बनाए रखने की चुनौती होती है. अब जब टीम का कोच झूम रहा हो, मस्त मगन होकर नाच रहा हो, तो इससे उसकी टीम की हालत का पता लगाया जा सकता है. गुजरात टाइटंस ने IPL 2022 में अब तक 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही उसने जीत दर्ज की है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम ने पहले मैच में अपने ही तरह दूसरी नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को मात दी और फिर दूसरे मैच में उसने दिल्ली कैपिटल्स को कुचल डाला. इन दो दमदार जीतों से टीम के हौसले बुलंद हैं और उसी का असर कोच आशीष नेहरा पर दिख रहा है।
Nehra Ji ka 𝙟𝙖𝙡𝙨𝙖 in full 𝙨𝙬𝙞𝙣𝙜!🕺🏽#SeasonOfFirsts #AavaDe #TATAIPL
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 5, 2022
[🎵: International Gujarati/IQ] pic.twitter.com/ksNkPs9Wt7
ऐसी तस्वीरों से साफ जाहिर होता है कि टीम विजय रथ पर सवार है. और ठीक ऐसा ही IPL की नई नवेली टीम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के साथ भी है. तभी तो उसके कोच आशीष नेहरा (Ashish Nehra) के पांव थिरकने को मजबूर हैं. बीच मैदान ही उनके नाच गाने का सिलसिला जारी है।
* नेहरा जी की टीम की नजर अब जीत की हैट्रिक पर :
बतौर कोच आशीष नेहरा लगातार एक्टिव नज़र आते हैं. टीम के मेंटर गैरी कर्स्टन के साथ मिलकर आशीष नेहरा ने अभी तक सॉलिड रणनीति बनाई है. इसी का नतीजा है कि टीम को लगातार दो जीत मिल चुकी है. IPL 2022 में गुजरात टाइटंस को अब अपना अगला मैच 8 अप्रैल को खेलना है. उसका ये मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा, जिसमें नेहरा जी के टीम की नजर जीत की हैट्रिक पर होगी।
* आशीष नेहरा का फुल ऑन डांस :
आशीष नेहरा की मस्ती और डांस का ये वीडियो उनकी फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर शेयर किया है. ये वीडियो गुजरात टाइटंस के प्रैक्टिस का जान पड़ता है, जिसमें नेहरा जी मैदान पर फुल मस्ती के साथ नाच रहे हैं. गुजरात टाइटंस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया- फुल स्विंग में नेहरा जी का जलसा। इससे पहले आशीष नेहरा की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वो एक कागज लिए मैदान पर बैठे नजर आए थे. उनकी उस तस्वीर पर कई मजेदार कैप्शन आए. एक ने लिखा कि आईपीएल में टीमें लैपटॉप-प्लानिंग के साथ आ रही हैं. लेकिन नेहरा जी एक कागज की मदद से ही विरोधियों को मात दे रहे हैं।
Herald