स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के 15वें सीजन में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का सामना राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 4 विकेट से हराकर सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। RCB के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस मैच में पांच बनाकर रन आउट हो गए। आउट होने के बाद कोहली का ड्रेसिंग रूम में ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के साथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
kolhi maxwell 😭😭 #RCBvsRR pic.twitter.com/8jEAn9io8b
— _DJANGO_ (@dace7735) April 5, 2022
बता दे की इस वीडियो में कोहली ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को बॉडी मसाज देते नजर आ रहे हैं। इस VIDEO में देख सकेंगे की ड्रेसिंग रूम में मौजूद विराट कोहली (Virat Kohli) ने खुशी से अपने आगे बैठे मैक्सवेल की पीठ पर घूंसा मार दिया। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने कोहली से इशारा किया कि थोड़ी ऐसे ही मसाज कर दो। विराट कोहली (Virat Kohli) और मैक्सवेल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) इस मैच में टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।
Herald