भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच यानेक शॉपमैन ने कहा है कि टीम आगामी महीने और आगामी विश्व कप में होने वाले एफआईएच प्रो लीग मैचों में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने के लिए अपनी फिटनेस और गति बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने जा रही है। एफआईएच प्रो लीग के घरेलू चरण के मैचों में सफलता हासिल करने के बाद भारत इस समय अंक तालिका में शीर्ष पर है। भारतीय टीम ने आने वाले महीने में खेले जाने वाले प्रो लीग के अंतिम चरण और 1 जुलाई से स्पेन और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
प्रो लीग में बेल्जियम, अर्जेंटीना और अमेरिका जैसी टीमों का सामना करने के बाद भारत विश्व कप में हिस्सा लेने जा रहा है। "हमने पिछले महीने अच्छी प्रगति की है और हम उसी प्रदर्शन को आगे ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि हमारा ध्यान अपनी फिटनेस और गति के स्तर को बढ़ाने पर होगा और हम खेल की अपनी रणनीति को वास्तविकता बनाने की कोशिश करने जा रहे हैं। मैं चाहते हैं कि खिलाड़ी अपने खेल को बेहतर बनाने का बीड़ा उठाएं क्योंकि उन्हें पता है कि उन्हें किस क्षेत्र में काम करने की जरूरत है।
टीमें इस प्रकार हैं-
महिला सीनियर टीम
गोलकीपर: सविता, रजनी एतिमारपू और बिचु देवी खरीबाम
रक्षापंक्ति: दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, सुमन देवी थोडम, अक्षता अब्सो ढेकाले, रश्मिता मिंज, निशा, सलीमा टेटे
मध्य पंक्ति: महिमा चौधरी, सुशीला चानू, ज्योति, नवजोत कौर, मोनिका, नमिता टोप्पो, सोनिका, बलजीत कौर, उपासना सिंह
फ्रंट लाइन: लालरेम्सियामी, नवनीत कौर, नेहा, राजविंदर कौर, वंदना कटारिया, शर्मिला देवी, मारियाना कुजूर, दीपिका, संगीता कुमारी, प्रीति दुबे, ऐश्वर्या राजेश चव्हाण। 'रिहैबिलिटेशन' में रानी, रीना खोखर, मनप्रीत कौर हैं।
पुरुषों की सीनियर टीम
गोलकीपर : पीआर श्रीजेश, कृष्ण बी पाठक, सूरज करकेरा
डिफेंस लाइन: हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, सुरेंद्र कुमार, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, नीलम संजीव जेस, दीपसन टिर्की, मनदीप मोर, संजय
मध्य पंक्ति: मनप्रीत सिंह, नीलकांत शर्मा, सुमित, हार्दिक सिंह, जसकरण सिंह, राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, रबीचंद्र सिंह मोइरंगथेम, आशीष कुमार टोपनो, जुगराज सिंह
फ्रंट लाइनः गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, आकाशदीप सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह, शिलाानंद लकड़ा, दिलप्रीत सिंह, अभिषेक, मोहम्मद राहील, सुखजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, गुरिंदर सिंह।
Herald