Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

'बीसीसीआई चला रही है बीजेपी सरकार, जो क्रिकेट खेलना चाहते हैं वो पाकिस्तान आ जाएं...', पीसीबी के पूर्व प्रमुख का बयान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष एहसान मनी ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट संबंधों पर बड़ा बयान दिया है. एहसान मनी ने कहा है कि फिलहाल भारत की बीजेपी सरकार बीसीसीआई चला रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर क्रिकेट दोनों देशों में होना है तो हम उनके पीछे क्यों दौड़ें, वो भी पाकिस्तान आ सकते हैं.

एहसान मनी ने आगे कहा कि मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि अगर उसे खेलना है तो उसे आगे आना होगा. मैंने भारत-पाकिस्तान के मैच से कभी इनकार नहीं किया, लेकिन हमारे मन में कुछ सम्मान भी है। हम भारत के पीछे क्यों भागे? अगर वे तैयार हैं तो हम भी तैयार रहेंगे. क्रिकेट पाकिस्तान से बात करते हुए एहसान मनी ने बीसीसीआई-पीसीबी संबंधों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली हो सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बोर्ड का सचिव कौन है? भारत के गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह। एक और मंत्री के भाई बीसीसीआई में कोषाध्यक्ष हैं। बीसीसीआई का असली नियंत्रण भाजपा सरकार के हाथ में है और वह बोर्ड चलाती है।
 
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज साल 2012 में खेली गई थी। उस वक्त पाकिस्तान की टीम ने भारत का दौरा किया था। उसके बाद से दोनों देशों के राजनीतिक संबंधों में उतार-चढ़ाव आया है। हालांकि दोनों टीमों ने कई बार ICC इवेंट्स में हिस्सा लिया है और एक-दूसरे के खिलाफ क्रिकेट खेली है।



Herald