Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

थॉमस कप बैडमिंटन में टीम इंडिया ने पहली बार किया कमाल, लहराया तिरंगा

थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत ने इतिहास रच दिया है। टीम ने पहली बार फाइनल खिताब जीतकर गोल्ड मेडल भी जीता है। टीम इंडिया ने भी फाइनल में इंडोनेशिया को 3-0 से हरा दिया है। लक्ष्य सेन ने पहले मैच में एंथनी सिनिसुका को 8-21, 21-17, 21-16 से हराया। दूसरे मैच में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने युगल में 18-21, 23-21, 21-19 से जीत दर्ज की। तीसरा मैच सिंगल्स का था, जिसमें किदांबी श्रीकांत ने जोनाथन क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से हराया। भारतीय टीम ने मलेशिया और डेनमार्क जैसी टीमों को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई है, इसलिए टीम का आत्मविश्वास काफी मजबूत था। अब फाइनल में 14 बार के रिकॉर्ड चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर इतिहास रच दिया गया है।

सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता दूसरा मैच:- दूसरा मैच डबल्स में खेला गया है, जिसमें सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी का सामना केविन संजय और मोहम्मद अहसन की जोड़ी से हुआ है. मैच बेहद रोमांचक रहा। जिसमें इंडोनेशिया की जोड़ी ने पहला सेट 21-18 से जीत लिया है। जबकि दूसरे सेट में भारतीय जोड़ी ने पलटवार करते हुए सेट 23-21 से जीतकर मैच बराबर कर लिया। जिसके बाद भारतीय जोड़ी ने तीसरा सेट भी 21-19 के अंतर से जीत लिया है। इससे भारत ने भी मैच में 2-0 की बढ़त ले ली है।


 
पहला मैच: लक्ष्य ने एंथनी को हराया:- लक्ष्य और एंथनी सिनिसुका के बीच रोमांचक मुकाबला जारी रहा। एंथनी ने पहला सेट 21-8 से जीत लिया है, फिर दूसरा सेट 21-17 से जीतकर लक्ष्य ने मैच की बराबरी कर ली है। लक्ष्य ने तीसरा सेट 21-16 से जीतकर मैच जीतने में कामयाबी हासिल की।

इस टूर्नामेंट में इंडोनेशिया का शानदार रिकॉर्ड रहा है और वह मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक नाबाद था। जबकि ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम की एकमात्र हार चीनी ताइपे के खिलाफ मिली थी। लेकिन अब भारत ने फाइनल में इंडोनेशिया को हरा दिया था।

फाइनल मैच के लिए भारतीय टीम-

एकल: लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय, प्रियांशु राजावती।

डबल्स: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी, विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला-कृष्ण प्रसाद गरगा, एमआर अर्जुन-ध्रुव कपिला।



Herald