नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) आईपीएल 2022 की दो नई टीमें हैं, जो इस समय अंक तालिका में नंबर-1 और नंबर-2 की स्थिति में हैं। इन दोनों टीमों के बीच आज मैच होना है और जो भी टीम जीतेगी वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन जाएगी। ऐसे में भारत के पूर्व ओपनर सुनील गावस्कर ने इस मैच को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने यह भी बताया है कि क्यों इस सीजन में गुजरात टाइटंस की टीम को हराना मुश्किल काम साबित हुआ है।
गावस्कर ने कहा है कि जीटी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है क्योंकि वे परिणामों की चिंता किए बिना निडर होकर क्रिकेट खेल रहे हैं। जीटी वर्तमान में 11 में से आठ मैचों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सिर्फ एक और जीत की जरूरत है। द लिटिल मास्टर ने कहा, 'गुजरात इतनी आजादी के साथ खेल रहा है और इसके खिलाड़ी निडर हैं। उनके खेल में दुनिया का कोई डर नहीं है और इसलिए वे जीत रहे हैं। बेशक, आप जीतना चाहते हैं। यहां तक कि जब आप अपनी जमीन पर खेल रहे होते हैं, तो हारने का मतलब यह नहीं है कि दुनिया खत्म हो गई है, इस तरह वे पिच पर कदम रख रहे हैं। वे अपने खेल का लुत्फ उठा रहे हैं और सकारात्मक क्रिकेट खेल रहे हैं।
बता दें कि पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मैच में जीटी को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा है कि, 'गुजरात लखनऊ के खिलाफ यह मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनेगी। हार्दिक पांड्या की टीम काफी मजबूत है। राशिद खान शानदार फॉर्म में हैं और कोच आशीष नेहरा उन्हें जरूरी आत्मविश्वास दे रहे हैं। इस टीम को हराना बेहद मुश्किल है।
Herald