आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है. टीम लगातार हार की शिकार है. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ जीत की दरकार है. इसके लिए उसने टीम में दो बड़े बदलाव किए हैं. लेकिन उन्हीं बदलावों के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम को तगड़ा नुकसान भी देखना पड़ा है. ना टीम के खिलाड़ी परफॉर्म कर पा रहे हैं और ना ही उसके चलते उसे जीत मिल पा रही है. दरअसल, उसके 16 करोड़ रुपयों पर अब तक पानी फिरता दिखा है, जिसके चलते फ्रेंचाइजी के सामने अब घोर संकट भी उठ खड़ा हुआ है। अब आप कहेंगे कि कोलकाता नाइट राइडर्स के 16 करोड़ रुपयों पर पानी फिरा कब. कब उसके इतने सारे पैसे पानी में बह गए. तो ऐसा कोई सच में नहीं बल्कि इतनी मोटी रकम वाले खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से बाहर बिठाने की वजह से हुआ है।
* KKR फ्रेंचाइजी के सामने छाया घोर संकट :

वेंकटेश अय्यर ने IPL 2022 में खेले 9 मैचों में सिर्फ 132 रन 17 से कम की औसत और 100 से कम की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. वहीं वरुण चक्रवर्ती ने लीग में खेले 8 मैचों में करीब 62 की औसत से सिर्फ 4 विकेट चटकाए हैं. यानी 8-8 करोड़ के इन खिलाड़ियों का खेल अब तक 80 लाख वाले खिलाड़ियों के अनुरुप भी नहीं रहा है. और ये KKR के लिए चिंता की वजह है. अब बताइए जब खिलाड़ी खेल ही नहीं रहे तो यही कहेंगे ना कि कोलकाता नाइट राइडर्स के 16 करोड़ रुपये पानी में बहे. अब इतनी बड़ी रकम का फायदा ना होता देख भइया फ्रेंचाइजी के सामने संकट तो छाएगा ही. संकट इसलिए भी ज्यादा बड़ा है क्योंकि ये दोनों ही खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म हैं. यानी ये आगे के मुकाबलों में भी खेलते दिखेंगे उस लिहाज से कहना मुश्किल है।
* वेंकटेश और वरुण के चलते पानी में बहे पैसे :
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में कोलकाता ने अपनी टीम में दो बदलाव किए. उन्हीं में से एक बदलाव वेंकटेश अय्यर के टीम से बाहर होने के तौर पर भी हुआ. वेंकटेश को कोलकाता फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में खरीदा नहीं था बल्कि रिटेन किया था. फ्रेंचाइजी ने वेंकटेश अय्यर को रिटेन करने के बदले पूरे 8 करोड़ रुपये उन्हें दिए थे. लेकिन, अब जब वो टीम से बाहर हो चुके हैं तो फिर उतने सारे रुपये इन पर लुटाने का क्या फायदा। सवाल सिर्फ वेंकटेश अय्यर से ही जुड़ा नहीं है बल्कि वरुण चक्रवर्ती के साथ भी ऐसा ही मसला है. मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती तो और पिछले मैच से ही टीम से बाहर हैं. कोलकाता फ्रेंचाइजी ने उन्हें भी ऑक्शन में खरीदा नहीं बल्कि उससे पहले 8 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था।
Herald