नई दिल्ली: आईपीएल 2022 का फाइनल चल रहा है, इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की हालत शुरू से ही खस्ताहाल नजर आ रही है. गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आज गेंद से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए राजस्थान के तीन दिग्गजों को पवेलियन भेजा है. जोस बटलर एक बार फिर राजस्थान के लिए भरोसेमंद साबित हुए और उन्होंने 35 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 5 चौके लगाए। लगातार विकेट गिरने की वजह से 9 बल्लेबाज सिर्फ 130 रन ही जोड़ सके. अब देखना यह होगा कि इस मैच में भी हार्दिक की किस्मत साथ देती है या पांचवी बार में उलटफेर होता है।
दरअसल, दोनों टीमों ने इस सीजन में शानदार खेल दिखाया है और अब चैंपियन बनने के करीब हैं। फाइनल मुकाबले में किसकी किस्मत साथ देगी, इस पर सबकी निगाहें होंगी। लेकिन अगर गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो वह हमेशा आईपीएल के फाइनल में जीत हासिल करते रहे हैं।
हार्दिक पांड्या इस बार बतौर कप्तान आईपीएल खेल रहे हैं और उनके नेतृत्व में गुजरात अपने डेब्यू सीजन में ही फाइनल में पहुंच गया है. हालांकि हार्दिक पांड्या का यह पहला आईपीएल फाइनल नहीं है। हार्दिक इससे पहले चार आईपीएल फाइनल खेल चुके हैं और कमाल की बात यह है कि जिस टीम में वे थे, उसने चारों मैच जीते हैं. हार्दिक पांड्या गुजरात से पहले मुंबई इंडियंस के साथ थे, जहां उन्होंने चारों फाइनल जीते हैं। हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में डेब्यू 2015 में किया था, उसके बाद वे मुंबई में ही रहे। मुंबई के साथ हार्दिक पांड्या ने 2015, 2017, 2019, 2020 में आईपीएल ट्रॉफी जीती है।
अब हार्दिक पांड्या एक टीम के कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में गुजरात फाइनल में पहुंच गया है। ऐसे में वह इतिहास रचने और अपनी टीम के लिए खिताब जीतने की कोशिश करेंगे, साथ ही आईपीएल फाइनल जीतने का अपना रिकॉर्ड भी बनाए रखेंगे। बतौर बल्लेबाज अगर इस सीजन में हार्दिक पांड्या की बात करें तो वह शानदार फॉर्म में हैं। बतौर बल्लेबाज हार्दिक के लिए यह सीजन बेहतरीन साबित हुआ है। उन्होंने अब तक 14 मैचों में 453 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 45 से ज्यादा है। हार्दिक पांड्या के नाम इस सीजन में 4 अर्धशतक हैं।
Herald