Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2022: गुजरात को कुर्सी से हटाकर लखनऊ का शीर्ष पर कब्जा, KKR-पंजाब को जोर का झटका!

शनिवार 7 मई के डबल हेडर मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल (IPL Points Table) में फिर बदलाव हुआ और कई दिनों से चली आ रही गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की बादशाहत आखिर खत्म हो गई. गुजरात को पहले नंबर से हटाया उसकी ही साथी नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने. आईपीएल 2022 हर मैच के साथ एक मजेदार सीजन में बदलता जा रहा है. मजेदार इसलिए, क्योंकि लीग की दो सबसे नई टीमें पुरानी टीमों को आसानी से धूल चटा रही हैं और रेस में सबसे आगे दौड़ रही हैं. वहीं आईपीएल की तीन सबसे सफल टीमें मौजूदा सीजन में सबसे फिसड्डी साबित हुई हैं. लखनऊ ने कोलकाता नाइट राइडर्स को एकतरफा अंदाज में हराकर पहला स्थान हासिल कर लिया. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने भी जीत हासिल करते हुए तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति को और मजबूत किया.
राजस्थान वैसे तो पहले से ही तीसरे स्थान पर थी, लेकिन ये जीत फिर भी टीम के लिए इसलिए अहम थी क्योंकि इससे पहले लगातार दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था. इस जीत से अब राजस्थान के 14 पॉइंट्स हो गए हैं। शनिवार को खेले गए मुकाबलों में जीत उन्हीं टीमों की हुई, जो पहले से ही मजबूत स्थिति में थीं. पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में 6 विकेट से हरा दिया।
* KKR की राह में कांटे ही कांटे :
Hardik
शनिवार शाम को हुए मुकाबले में दूसरे नंबर की लखनऊ टीम का सामना आठवें नंबर की कोलकाता से हुआ. लखनऊ तो पहले से ही अच्छी स्थिति में थी, लेकिन कोलकाता के पास पिछले मैच की जीत के बाद लय बनाने का मौका था. हालांकि टीम के बल्लेबाजों ने इसके खिलाफ काम किया और छठे नंबर तक पहुंचने का मौका गंवा दिया. न सिर्फ टीम ने 2 पॉइंट गंवाए बल्कि उसके NRR को बहुत बुरी मार पड़ी, जो पॉजिटिव से नेगेटिव में काफी नीचे पहुंच गया. अब टीम के सिर्फ 3 मैच बचे हैं और उन सभी को जीतकर भी वह सिर्फ 14 पॉइंट्स तक पहुंच पाएगी, जो शायद नाकाफी रहें।
* पंजाब के हाथ से निकला बड़ा मौका :
वहीं पंजाब के लिए यहां जीतना बेहद जरूरी था, ताकि वह चौथा स्थान हासिल कर लेती, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और वह सातवें नंबर पर ही है. पंजाब के 10 पॉइंट्स हैं और अगर उसे अंतिम 4 में पहुंचना है, तो बचे हुए तीनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे. यहां उसकी इस नाकामी का फायदा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों को होगा, जो उससे आगे हैं।


Herald